Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

फटाफट नोट कर लीजिए रेसिपी! कैसे बनाएं लहसुन की चटाकेदार चटनी, पसंद है तीखा खाना


लहसुन की चटपटी चटनी को खाने की कई चीजों के साथ सर्व किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लहसुन की चटनी बनाने के लिए 200 ग्राम लहसुन की कलियां, एक मीडियम साइज का टमाटर, एक छोटा टुकड़ा यानी लगभग 10 ग्राम अदरक, 5-6 धनिया पत्ती की डंडी, एक छोटा चम्मच जीरा, 2-3 बड़ी चम्मच सरसों तेल, 2 बड़ी चम्मच धनिया पाउडर, 3 बड़ी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक छोटी चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, एक छोटी चम्मच नींबू का रस, 2 छोटा चम्मच तेल, एक छोटा चम्मच साबुत जीरा, एक छोटी चम्मच नमक और चुटकी भर चीनी की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- लहसुन की कलियों को छीलकर धो लीजिए। अब गुनगुने पानी में सूखी लाल मिर्च को 5 से 10 मिनट के लिए भिगो दीजिए।

दूसरा स्टेप- अब मिक्सर में लहसुन, टमाटर, अदरक, धनिया डंडी, दालचीनी टुकड़ा, नमक, तेल, लाल मिर्च पाउडर और जीरा निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब कढ़ाई में तेल गर्म कर लीजिए।

चौथा स्टेप- गर्म तेल में जीरा और चुटकी भर मेथी दाना डाल दीजिए और फिर तैयार किए हुए पेस्ट को भी इसी कढ़ाई में डाल दीजिए।

पांचवां स्टेप- मीडियम फ्लेम पर इस मिक्सचर को तब तक पकाइए, जब तक तेल कढ़ाई से अलग न होने लगे। इसके बाद मिक्सचर में धनिया पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक को अच्छी तरह से मिला लीजिए।

छठा स्टेप- अब आपको नींबू का रस भी मिलाना है और फिर गैस बंद करके कढ़ाई को ढक देना है।

लगभग आधे घंटे में लहसुन की चटनी सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को लहसुन की चटनी का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। आप इस चटनी को रोटी, पराठे या फिर दाल चावल के साथ सर्व कर सकते हैं और इसके टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |