Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: डोमेस्टिक एलपीजी न मिलने उपभोक्ता खाली टंकी ले पहुंचे स्थानीय थाने पर,एजेंसी संचालक के खिलाफ की शिकायत


आलमबाग। आशियाना क्षेत्र के किला मोहम्मदी में संचालित एचपी गैस एजेंसीज हफ्तों से कंज्यूमरो को घरेलू गैस उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उपभोक्ता रोजाना सुबह लाइन लगाते है लेकिन दोपहर सप्लाई की गाड़ी ही नहीं पहुंच पाती है जिससे उन्हें खाली सिलेंडर ही लेकर घर वापस लौटना पड़ रहा है।रोजाना चक्कर काट रहे कंज्यूमरों का गुस्सा बुधवार सुबह फुट पड़ा और एजेंसी पर हंगामा करते हुए दर्जनों की संख्या में खाली सिलेंडर लेकर स्थानीय आशियाना थाने पहुंच गए और पुलिस से एजेंसी मैनेजर के खिलाफ लिखित शिकायत की। थाने पर पहुंचे उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनकी गैस बुकिंग है और ओटीपी भी आ चुका है। इसके बावजूद वह लोग एक हफ्ते से रोज अपना नौकरी पेशा छोड़कर गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लग रहे है लेकिन एजेंसी मैनेजर न उनका फोन रिसीव करते है और न ही स्पष्ट जानकारी प्रदान करते है। वह लोग सुबह 7 बजे खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी पर पहुंच जाते है लंबी कतारें भी लगती है लेकिन दिन के 11 बजे तक सिलेंडर की गाड़ी ही नहीं पहुंचती है जिससे मजबूरन उन्हें खाली सिलेंडर ही लेकर पुनः बैरंग होना पड़ता है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर एजेंसी के मैनेजर को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का हिदायत दिया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |