Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः जनपद हाथरस में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने! धर्म परिवर्तन के शक में युवक और उसकी पत्नी को पंचायत के दौरान जूते की माला पहनकर किया अपमानित, पुलिस मामले की जांच में जुटी


हाथरस। जिले के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव गारव गढ़ी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां धर्म परिवर्तन के शक में एक युवक और उसकी पत्नी को पंचायत के दौरान जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया गया। इतना ही नहीं, उनका सामाजिक बहिष्कार भी घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बलराम अपनी पत्नी और बच्चे के साथ आगरा में रहकर झूला चलाने का काम करता था। होली के मौके पर जब वह गांव लौटा तो उसके व्यवहार में बदलाव को लेकर परिजनों को उस पर इसाई धर्म अपनाने का शक हुआ। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि विवाद इतना बढ़ा कि बलराम का अपने पिता शिवराज से झगड़ा हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत के दौरान आरोप है कि पिता और भाई ने मिलकर बलराम और उसकी पत्नी को जूतों की माला पहनाई और उनके बहिष्कार की घोषणा कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को हिरासत में ले लिया है।सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |