मुरादाबाद! शहर के नवीन नगर निवासी लवी मल्होत्रा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र के माध्यम से कुछ भूमाफियाओं द्वारा उनके बंद पड़े प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए जान माल का खतरा बताया और कार्यवाही की मांग की है। बता दें कि शहर के नवीन नगर के रहने वाले लवी मल्होत्रा ने खुशहालपुर चौकी पर दिए शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि मेरे फुफेरे भाई प्रवेश वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी लुधियाना का 100 गज का एक प्लाट वसंत विहार कॉलोनी गली नंबर 7 स्थित है, जिसकी देखरेख मैं पिछले 19 वर्षों से कर रहा हूं जिसमें 10 वर्ष पूर्व हमारी डेरी भी संचालित थी, अब यह प्लाट पिछले 8-9 वर्षों से बंद था
जिसको बंद की स्थिति में देखकर कुछ भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था बीते 31 मार्च को उनके द्वारा हमारे प्लाट की पुरानी चार दिवारी व गेट तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया गया जिसकी जानकारी मेरे पड़ोसियों ने मुझे दी मैने मौके पर जाकर देखा और तुरंत पुलिस को बुलाया तो वह पुलिस का नाम सुनकर मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए,
![]() |
| प्रार्थी लवी मल्होत्रा |
प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे क्षेत्र के लोगो से जानकारी मिली कि कब्जा करने का प्रयास करने वाले व्यक्ति का नाम नीरज है और भूमाफिया है और फ्रॉडगिरी का काम करता है, जिससे मुझे जान माल का खतरा बन गया है, प्रार्थी ने आरोपी का पता कर कानूनी कार्यवाही की मांग पुलिस से की है। जब इस मामले को लेकर क्षेत्रीय खुशहालपुर चौकी प्रभारी मनोज पंवार से जानकारी की गयी तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया था, पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी शांति व्यवस्था बनी हुई है मामले की जांच की जा रही है।


