Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पत्रकार हितों के लिए सदैव समर्पित है राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ-प्रवीण सिंह


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के चैथे स्तंभ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपने संबोधन के द्वारा दौरान गोरखपुर में यह कहा गया कि पत्रकारों को हर संभव सहयोग मेरी सरकार कर रही है, जब भी जरूरत और जानकारी मिलती है मैं व्यक्तिगत रूप से भी सहयोग करता हूं पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर लाभ के लिए कैश लेस सुविधा का प्रबंध किया गया है और आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को इसका लाभ मिलेगा। लेकिन यह देखा जाता है कि प्रदेश सरकार के मुखिया के बार-बार कहने के बावजूद भी समाज में बेहतर काम करने वाले पत्रकार साथियों को पुलिस प्रशासन और अराजक तत्वों द्वारा  परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसको लेकर प्रदेश में में पत्रकार हितों के लिए काम करने वाला पत्रकार संगठन राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ भारत की एक महत्वपूर्ण बैठक  लखनऊ के हजरतगंज में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष  प्रवीण सिंह द्वारा किया गया ।बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह ने किया।प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह बैठक मुख्य रूप से पत्रकार साथियों की सुरक्षा और सम्मान के साथ साथ संगठन विस्तार को लेकर आयोजित की गई। यह पत्रकार संघ अपने स्थापना के समय से ही यह पत्रकार संघराष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र भारद्वाज और राष्ट्रीय महामंत्री  वरिष्ट पत्रकार संजय  मिश्रा के मानसा के अनुरूप पत्रकारों की सहायता एवं सुरक्षा संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

इसी पद्धति से चल कर हम पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार कर रहें हैं। कहीं भी हमारे पत्रकार संघ के साथी के साथ कोई समस्या होती है तो उसका तुरंत संज्ञान लिया जाता है और संबंधित व्यक्ति को इसकी सूचना दी जाती है।

साथ ही साथ व्यक्तिगत शारीरिक और आर्थिक समस्या होने पर भी यह पत्रकार संघ सदैव अपने साथियों के साथ खड़ा रहता है क्योंकि यह केवल पत्रकार संघ ही नहीं एक परिवार भी है और परिवार के हर सदस्य का सहयोग करना अति आवश्यक है।

इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, जिला महामंत्री  चैधरी वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष  रघुनाथ सोनी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सभी लोगों ने पत्रकार संघ को मजबूत करने के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किया और 1 मई को संगठन द्वारा मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को लेकर अपने विचार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |