कन्नौजः चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो चोर गिरफ्तार
April 10, 2026
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्ग दर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन ,वांछित तथा वारण्टी अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली तिर्वा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण कमर पुत्र अफसर निवासी मोहल्ला पाटा नाला सफदरगंज थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज इमरान पुत्र इकलाख निवासी मोहल्ला पाटा नाला सफदरगंज थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज मय मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर प्लस बिना नम्बर प्लेट दिल्ली से चोरी की हुई थाना क्षेत्र अन्तर्गत पालिटेक्निक चैराहा पुलिया बम्बा रोड से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।
