Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रयागराज में हड़कंप! माफिया अतीक अहमद के भाई के गनर रहे शख्स की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या


यूपी के प्रयागराज से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के गनर रह चुके शख्स की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रयागराज के करेली में गौस नगर में बीच सड़क पर इरफान गद्दी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली इरफान के सीने में लगी, जिससे वो सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगा।

काफी देर बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन खून ज़्यादा बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना पर DCP सिटी मनीष कुमार शांडिल और एडिशनल डीसीपी राजकुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फौरी तौर पर पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक इरफान गद्दी अशरफ के साथ उनकी सुरक्षा में बंदूक लेकर चलता था। इलाके के लोग बता रहें हैं कि उसकी रंजिश चकिया के आशिफ दुर्रानी से चल रही थी। हालांकि इस मामले की जांच पुलिस अभी कर रही है। मृतक के परिवार के सदस्य की तहरीर पर आशिफ दुर्रानी सहित एक अन्य पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एडिशनल डीसीपी राजकुमार मीणा ने बताया कि पुलिस पुरानी रंजिश सहित हर पहलुओं पर जांच कर रही है। कई सबूत हाथ लगे हैं, जल्दी पूरा खुलासा किया जाएगा।

अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की हत्या 15 अप्रैल 2023 को गोली मारकर की गई थी। अतीक और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास, मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान तीन हमलावरों ने गोली मारकर दोनों को मार दिया। यह पूरी घटना लाइव टीवी पर कैद हो गई थी। अतीक अहमद को सिर में गोली लगी थी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। उनके भाई अशरफ की भी उसी हमले में मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |