Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर है कार्यवाही जारी! सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान


हरिद्वार। चारधाम यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में  सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान के नेतृत्व में गुरुवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने पंतद्वीप घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए घाट एवं घाट के आस पास के क्षेत्रों में अवैध रूप से लगाए गई लगभग 100 से अधिक झोपड़ियों एवं खोखो को ध्वस्त किया गया।

प्रशासन की टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इन स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क, फुटपाथ ,पैदल मार्ग और गंगा घाटों पर अतिक्रमण होने से आवागमन बाधित होता है और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए प्रशासन लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए है और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से नियमों का पालन करने और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग की अपील भी की।

टीम में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, हरकी पौड़ी चैकी प्रभारी संजीत कंडारी,रोड़ी बेलवाला चैकी प्रभारी नवीन चैहान, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा,सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल समेत संबंधित अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |