Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हिरासत में ढोंगी बाबा अशोक खरात का बेटा


खुद को 'भोंदू बाबा' बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात मामले में जांच का शिकंजा अब उसके परिवार तक पहुंच गया है। बुधवार शाम विशेष जांच दल (SIT) ने अशोक खरात के बेटे, हर्षवर्धन खरात को हिरासत में ले लिया है।

नासिक के कर्मयोगी नगर इलाके में स्थित 'तृप्तबाला' बंगले से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि शुरुआत में SIT अधिकारियों को बंगले में प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने पड़ोस के घर की दीवार फांदकर फिल्मी अंदाज में अंदर प्रवेश किया और हर्षवर्धन को हिरासत में लिया।

हिरासत में लेने के तुरंत बाद पुलिस हर्षवर्धन को त्र्यंबकेश्वर रोड स्थित महाराष्ट्र पुलिस अकादमी कार्यालय ले गई है। यहां हर्षवर्धन से पूछताछ की जाएगी। इस पूछताछ के जरिए अशोक खरात की संपत्ति और अन्य मामलों से जुड़े और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि अशोक खरात के खिलाफ नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में अब तक कुल 10 FIR दर्ज हैं। इनमें से 8 मामले यौन उत्पीड़न या शोषण से जुड़े हैं, जबकि 2 मामले धोखाधड़ी के दर्ज किए गए हैं। वहीं, SIT के पास अब तक फोन के जरिए खरात के खिलाफ 100 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं।

अब SIT न सिर्फ अशोक खरात के बेटे से पूछताछ कर रही है, बल्कि फरार पत्नी की तलाश में भी छापेमारी कर रही है। पुलिस को इस बात का अंदेशा है कि खरात के खिलाफ दर्ज मामलों और उसकी गतिविधियों के बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को भी पक्की जानकारी हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |