Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः प्रशासन की चुप्पी में चल रही तोड़फोड़, दुकान बनी खतरे का अड्डा, कोर्ट में मामला लंबित, फिर भी जारी अवैध कार्रवाई, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप


हाथरस।नगर के सासनी गेट क्षेत्र में एक दुकान को लेकर चल रहा विवाद अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है। आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की कथित मिलीभगत के चलते एक पक्ष खुलेआम तोड़फोड़ कर रहा है, जिससे पूरी इमारत असुरक्षित हो गई है और किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।पीड़ित पक्ष की ओर से अंजू पत्नी अवधेश कुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने उक्त दुकान विधिवत बैनामे के माध्यम से खरीदी थी। बैनामे में स्पष्ट उल्लेख है कि ऊपरी तल पर किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की जा सकती, लेकिन इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा ऊपर से लगातार निर्माण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। चूंकि भूतल की दुकानों की दीवारें एक हैं, ऐसे में यह तोड़फोड़ पूरी इमारत की मजबूती पर सवाल खड़ा कर रही है।मामला सिविल जज के न्यायालय में वाद संख्या 220ध्2025 (अंजू बनाम अशोक) के रूप में विचाराधीन है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि बिना किसी न्यायिक आदेश के आरोपी पक्ष द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि मेंडू गेट पुलिस चैकी के दरोगा सत्यपाल यादव भी इस पूरे मामले में निष्क्रिय बने हुए हैं।आरोप है कि उनके द्वारा दूसरे पक्ष से साठगांठ कर ली गई है , 112 पर कई बार सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से इमारत को क्षति पहुंचाई जा रही है, उससे न सिर्फ दुकानदार बल्कि राहगीरों की जान भी जोखिम में है। सवाल यह उठता है कि जब मामला न्यायालय में लंबित है, तो फिर खुलेआम कानून की अनदेखी कैसे हो रही है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और विनियमित क्षेत्र प्राधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। लेकिन अब तक की खामोशी प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |