Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सम्बंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित! श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग


उत्तराखड । श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं को एक स्वस्थ और निर्बाध यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए दोनों धामों में चिकित्सा सेवाओं का एक व्यापक और सुदृढ़ तंत्र स्थापित किया गया है। प्रशासन ने यात्रा मार्ग से लेकर मुख्य धामों तक हर संभव चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की है, ताकि प्रत्येक तीर्थयात्री को समय रहते बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध हो।

सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए दोनों धामों में अनुभवी चिकित्सकों, कुशल तकनीशियनों और एम्बुलेंस की तैनाती की गई है।  तीर्थयात्री आश्वस्त होकर बिना किसी संकोच या घबराहट के अपनी यात्रा करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और  स्वास्थ्य के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है और इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |