Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंजः डीएम ने कराई क्राप कटिंग


गौरीगंज/अमेठी। जिलाधिकारी संजय चैहान ने कल तहसील गौरीगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसीपुर में जनपद में गेहूं की फसल का उत्पादन जानने को लेकर क्राप कटिंग कराई। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत तुलसीपुर में राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम के साथ किसान रामसिंह के खेत पर पहुंच कर अपने सामने 43.03 स्क्वायर मीटर गेहूं की फसल की क्राप कटिंग कराई तथा उसका तौल भी कराया। जोकि 12.560 किग्रा निकला जिसके अनुसार प्रति हेक्टेयर उपज 29 कुंतल है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्राप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान भाइयों से सीधा संवाद स्थापित किया और अपने नजदीक के क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने हेतु किसानों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर किसान भाई गेहूं बेंचे ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने किसान भाइयों से अपने खेतों में फसल अवशेषों को ना जलाने की भी अपील किया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ राजेश कुमार, नायब तहसीलदार गौरीगंज अनुश्री त्रिपाठी, सांख्यिकी अधिकारी दीपक गुप्ता सहित कानूनगो,  लेखपाल व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |