Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती


प्रतापगढ़। जनपद में मंगलवार को कांग्रेसियों ने अंबेडकर चैराहे पर पहुँचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी जयंती पर उनके मूर्ति पर हर्षोल्लास के साथ पुष्पांजलि अर्पित किया। विदित हो कि जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात करना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर दलित, शोषित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करती रही है और आगे भी करती रहेगी.

अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो संविधान दिया, वह सभी को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करना होगा. 

किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव  राधेश्याम सरोज ने कहा कि बाबा साहब का सपना एक समतामूलक समाज का निर्माण करना था। कांग्रेस पार्टी उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष राम लवट यादव, ैप्त् प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, जिला महासचिव अंजली उपाध्याय, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, जिला सचिव केके शुक्ला, जिला सचिव पृथ्वीराज गौतम, जिला सचिव आशिक अली,नगर सचिव अरबाज आलम, नगर कार्यालय सचिव अबू शमा, राम धन यादव,कपिल ओझा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |