Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तब्बू के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं आशा भोसले की पोती, एक्ट्रेस ने बंधाया ढांढस


भारत की दिग्गज प्लैबैक सिंगर आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 12 मार्च को उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। 13 मार्च सोमवार यानी आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आशा ताई के चाहने वालों के लिए अंतिम दर्शन का इंतजाम किया गया है, जहां उनका पूरा परिवार मौजूद है। इतना ही नहीं पूरा बॉलीवुड भी आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचा हुआ। परिवार के लिए ये दर्द भरा दौर है, खास तौर पर उनकी पोती जनाई भोसले के लिए जो उनके काफी करीब थीं और हर जगह अपनी दादी के साथ स्पॉट की जाती थीं। अब जनाई का एक गम भरा वीडियो सामने आया है, जिसमें तब्बू उनके साथ नजर आ रही हैं।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि जनाई के पास तब्बू पहुंचती हैं,जनाई खड़ी होती हैं और रोने लगती हैं। उन्हें इस हाल में देख तब्बू भी उदास हो जाती हैं और उनके आंसू भी छलक पड़ते हैं, वो जनाई के गले लगा लेती हैं। वो उन्हें कंसोल करती हैं और समझाने की कोशिश करती हैं। इसके बाद जनाई और अधिख भिखर जाती हैं और तब्बू इस इमोशनल मौके पर उनका साथ देती हैं और उन्हें दोबारा अपनी छाती से लगा लेती हैं। इस वीडियो को पीटीआई ने साझा किया है और ये तेजी से वायरल हो रहा है और लोग का कहना है कि वो मुश्किल वक्त में जनाई के साथ हैं। इसके अलावा लोग आशा ताई की आत्मा की शान्ति के लिए दुआ मांग रहे हैं।

इसके अलावा कई और झलकियां भी सामने आईं है, जिसमें आशा भोसले का पूरा परिवार रोता-बिलखता नजर आया। राजकीय सम्मान और सलामी के दौरान भी उनके परिवार के लोग रोते नजर आए। जनाई की झलकियां उस पल से भी सामने आईं है, जिसमें वो बेहद परेशान और उदास दिख रही हैं।

बता दें, जनाई और आशा भोसले का रिश्ता काफी खास था, कोई पब्लिक इवेंट हो या फिर लाइव कॉन्सर्ट यहां तक कि बॉलीवुड पार्टीज में भी जनाई हमेशा अपनी दादी के साथ ही जाती थीं। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी दादी से बहुत प्यार करती हैं और उन्हें कभी खोना नहीं चाहती, न किसी से शेयर करना चाहती हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि वो कभी-कभी अपनी दादी को सामने बैठा देखकर रो भी लेती हैं और सोचती हैं कि वक्त कितना कम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |