पुलिस अधिकारी ने की डर्टी डिमांड! तुम्हारी तरह, तेरी बेटी भी खूबसूरत होगी, मेरे पास भेजो
April 02, 2026
महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को हिरासत में ली गई एक महिला की बेटी से कथित तौर पर "यौन संबंध" डिमांड आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। 54 साल के इस ASI ने कथित तौर पर हिरासत में ली गई महिला से कहा कि वह अपनी बेटी को उसके पास भेजे। महिला को कथित तौर पर 80 लाख रुपये के एक वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तार किया गया था और उसे सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के लॉकअप में रखा गया था।
ASI राजेश जाधव मंगलवार को ड्यूटी पर थे, जब उन्होंने कथित तौर पर अपनी पद का दुरुपयोग करते हुए महिला को पैसे का लालच दिया। पुलिस इंस्पेक्टर अनिल जुमले ने बताया कि ASI महिला से कि वह अपनी बेटी को उसके पास यौन संबंध बनाने के लिए भेजे। पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर हिरासत में ली गई महिला से कहा, "तुम बहुत सुंदर हो, तुम्हारी बेटी भी ज़रूर सुंदर होगी। उसे मेरे पास भेजो, मैं तुम्हें 10,000 रुपये दूंगा।"
बताया जा रहा है कि महिला को अदालत में पेश किए जाने के बाद दो दिन की पुलिस रिमांड दी गई थी, जिसके बाद उसे अकोला शहर के सिविल लाइन पुलिस थाने में रखा गया था। इसी दौरान महिला ने थाने में मौजूद एक महिला पुलिस कर्मचारी को बताया कि एएसआई ने उससे अशोभनीय मांग की है। सूचना मिलते ही महिला पुलिसकर्मी ने यह बात अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत थाने पहुंचे। इसके बाद सीनियर पुलिसकर्मी ने आरोपी पुलिसकर्मी को डांट लगाई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
