Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

7 मैच में एक जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स?


23 दिन के इंतजार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2026 में पहली जीत नसीब हुई है. 28 मार्च से टूर्नामेंट शुरू हो गया था, लेकिन KKR पुरजोर कोशिशों के बाद भी हार झेल रही थी. रविवार को आखिरकार उसे राजस्थान रॉयल्स पर 4 विकेट से रोमांचक जीत मिली. कोलकाता टीम 7 मैचों में केवल एक जीत दर्ज कर पाई है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में नौवें स्थान पर है.

कोलकाता नाइट राइडर्स के 7 मैचों में तीन अंक हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या केकेआर अब भी प्लेऑफ में जा सकती है. यदि हां, तो कितना मुश्किल है उसके प्लेऑफ में जाने का समीकरण. यहां समझ लीजिए पूरा गणित.

कोलकाता नाइट राइडर्स का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसके बाद उसे एक अंक मिला था. इसलिए राजस्थान रॉयल्स पर जीत के बाद उसके कुल 3 अंक हो गए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग का फॉर्मेट ऐसा है कि लीग स्टेज में प्रत्येक टीम 14 मैच खेलती है. इसका मतलब कोलकाता के अभी 7 मुकाबले और बचे हैं.

कोलकाता अब अगले सभी 7 मैच जीत जाती है, तो उसके कुल अंक 17 हो जाएंगे. IPL पॉइंट्स टेबल का इतिहास बताता है कि 16 पॉइंट्स को सुरक्षित क्वालीफिकेशन का मानदंड माना जाता है. अगले सभी 7 मैच जीतकर कोलकाता उससे आगे निकल जाएगी. आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल को देखें चौथे स्थान पर रही मुंबई इंडियंस 16 अंक बटोर कर ही प्लेऑफ में पहुंची थी. इसलिए अगले सभी मैच जीतकर कोलकाता बिना किसी पर निर्भर रहकर अंतिम-4 में जगह पक्की कर लेगी.

अगर कोलकाता नाइट राइडर्स अगले सभी 7 मुकाबले नहीं जीत पाती है, तो क्या होगा? अगर कोलकाता अगले 7 में से 6 मुकाबले जीत पाती है तो उसके 15 पॉइंट हो जाएंगे. ऐसे में KKR की प्लेऑफ में जगह पूरी तरह पक्की नहीं होगी, क्योंकि उसका क्वालीफिकेशन दूसरी टीमों पर निर्भर होगा. वहीं अगले सात में से 5 मैच जीतने की स्थिति में उसके 13 पॉइंट्स हो जाएंगे. 13 अंक वाली टीम आमतौर पर बाहर हो जाती है. इसलिए केकेआर को कम से कम अगले 7 में से 6 मैच जीतने होंगे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |