Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नोएडा में फैक्ट्री लेबर विवाद पर हालात सामान्य, 7 पर FIR दर्ज



गौतम बुद्ध नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री लेबर के उग्र प्रदर्शन के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं। गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से इंडिया टीवी ने खास बातचीत की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और सरकार की पहल के बाद लेबर की प्रमुख मांगों को मान लिया गया है, जिसके बाद श्रमिक दोबारा काम पर लौट आए हैं।

कमिश्नर के अनुसार, लेबर की सैलरी बढ़ाने, ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करने और सैक्सुअल हैरेसमेंट से जुड़ी कमेटी बनाने जैसी मांगों को कंपनियों द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। फैक्ट्रियों और कंपनियों के बाहर बढ़ी हुई सैलरी से जुड़े नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं। इसके बाद अधिकांश श्रमिकों ने काम फिर से ज्वाइन कर लिया है।

पुलिस प्रशासन की ओर से पूरे इलाके में लगातार पैट्रोलिंग की जा रही है। मामले में अब तक कुल 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ऐसे कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान भी की है, जिन्हें हाल ही में लोगों को भड़काने के उद्देश्य से बनाया गया था।

कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोग संबंधित फैक्ट्री यूनिट के लेबर नहीं थे, जबकि कुछ ने हाल में नौकरी ज्वाइन की थी और उन पर प्रदर्शन को उकसाने का संदेह है। इनमें कुछ लोग दूसरे राज्यों के भी बताए जा रहे हैं।

पाकिस्तान और बांग्लादेश कनेक्शन या बाहरी तत्वों की भूमिका के सवाल पर कमिश्नर ने कहा कि फिलहाल इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकला है और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। खुद पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी नोएडा फेस-2 क्षेत्र में लगातार पैट्रोलिंग कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |