उत्तराखड । जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग सक्रिय है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जीबी पांडे ने बताया कि आज, 05 अप्रैल को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 603 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए सभी गैस एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
वितरण कार्यक्रम के अनुसार इण्डेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा पीपलचैक, मण्डलसेरा, गौराड़, बिलखेत, पंतक्वैराली, कमड़ा और बोहाला क्षेत्र में कुल 328 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई।। इसके अतिरिक्त इण्डेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा गडेरा और ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र में 100 सिलेंडर तथा इण्डेन गैस सर्विस काण्डा द्वारा काण्डा बाजार क्षेत्र में 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया। शुभम गैस एजेंसी गरूड़ द्वारा मेलाडुंगरी, डंगोली, घांघली, कन्धार, पिंगलों और सिमखेत क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 75 सिलेंडर भेजे गए हैं।
शिखर भारत गैस सर्विस शामा के संबंध में विभाग ने सूचित किया है कि जैसे ही गैस का लोड प्राप्त होगा, उसके उपरांत बागेश्वर बाजार क्षेत्र में वितरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इण्डेन गैस सर्विस गरूड़ के उपभोक्ताओं को आज वितरण सेवा नहीं मिल पाएगी, क्योंकि संबंधित वाहन में तकनीकी खराबी (खराब होने) के कारण आपूर्ति कार्य बाधित हुआ है। जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
.jpg)