Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

टाइमिंग में बदलाव! 5 अप्रैल की सुबह तीन बजे से ही चलेगी दिल्ली मेट्रो


दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने पांच अप्रैल को सुबह तीन बजे से ही चलेगी। दिल्ली मेट्रो ने पीएनबी सोल्जराथॉन 2026 मैराथन में भाग लेने वाले लोगों की सुविधा के लिए अपनी टाइमिंग में बदलाव किया है। डीएमआरसी ने बताया है कि रविवार, 5 अप्रैल 2026 को दिल्ली मेट्रो सुबह तीन बजे से चलनी शुरू हो जाएगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले पीएनबी सोल्जराथॉन बड़े इवेंट की वजह से दिल्ली मेट्रो ने अपनी टाइमिंग में यह बदलाव किया है। बताया गया है कि मैराथन सुबह जल्दी शुरू होगी. जिसके लिए कई लोग देर रात या सुबह जल्दी घर से निकलेंगे और ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो सर्विस जल्दी शुरू होने से लोगों को काफी मदद मिलेगी।

डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी कि 5 अप्रैल को कुछ खास लाइनों पर सुबह 3 बजे से मेट्रो चलेगी, सुबह 6 बजे तक ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 30 मिनट के अंतराल पर रहेगी। बता दें कि मेट्रो की यह खास सुविधा सिर्फ पांच अप्रैल के लिए लागू होगी, बाकी दिनों में मेट्रो की टाइमिंग सामान्य ही रहेगी। सिर्फ मैराथन की वजह से रविवार को मेट्रो सर्विस सुबह जल्दी शुरू होगी।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन वॉयलेट लाइन पर है। तो यहां पहुंचने वाले यात्री इस स्टेशन से स्टेडियम पैदल ही आसानी से पहुंचा जा सकता है। वहीं, जंगपुरा और लाजपत नगर भी स्टेडियम के आसपास के स्टेशन हैं। जल्दी मेट्रो चलने से कार्यक्रम तक पहुंचने वाले लोगों को सुविधा होगी।

पीएनबी सोल्जराथॉन दिल्ली 2026 का थीम "Run with soldiers, Run for soldiers" है। यह इवेंट पंजाब नेशनल बैंक की 132वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय सेना के साथ मिलकर आयोजित की जा रही है और इसमें 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ शामिल हैं। इस आयोजन के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4:15 बजे है और फ्लैग ऑफ टाइम 5 बजे से शुरू होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |