Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: गोरखापुर सहकारी समिति केंद्र खरीदेगा 500 एमटी गेहूं


संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की सरकारी खरीद 30 मार्च 2026 से शुरू हो गई है, जो 15 जून 2026 तक चलेगी। सरकार ने इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।किसान अपना पंजीकरण केंद्र पर शुरू हो गया है।अमेठी जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के गोरखापुर सहकारी समिति प्रभारी निर्भय सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि इस वर्ष 500 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य इस केंद्र पर दिया गया है। गेहूं खरीद को लेकर पंजीकरण भी शुरू हो गया है आज बुधवार के 35 किसान अपना पंजीकरण इस केंद्र पर आकर करा लिया है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद का समय सुबह 9 से सांय 6 तक रहेगा।और उनके गेहूं की धनराशि डीबीटी के माध्यम से 48 घंटे के बीच उनके बचत खाते में जमा हो जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |