Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मौसम विभाग ने 4 राज्यों में बारिश का जारी किया अलर्ट


भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि सिक्किम में कहीं-कहीं गरज के साथ भारी बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। वहीं, 14, 15 और 18 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। 17 और 18 अप्रैल को असम और मेघालय में गरज के साथ बिजली कड़कने और बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कुल चार राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम बुलेटिन में बताया गया कि 15 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।

आईएमडी ने बताया कि सिक्किम में आज, अरुणाचल प्रदेश में 14,15 और 18 अप्रैल को और असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को बिजली और गरज के साथ छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, 2 दिनों के बाद इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |