मुरादाबाद: वार्ड-47 सागर सराय में धूमधाम से मनायी गयी संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती!पार्षद डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट ने सभी को संविधान प्रस्तावना की दिलाई शपथ
April 16, 2026
मुरादाबाद । संविधान निर्माता भारत रत्न परम श्रद्धेय बाबा भीमराव आंबेडकर जी की जयंती का कार्यक्रम वार्ड 47 सागर सराय में पार्षद/निवर्तमान उपसभापति नगर निगम मुरादाबाद डा. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। श्रद्धेय बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि महानगर उपाध्यक्ष भाजपा कपिल देव ने क्षेत्रवासियों को बाबा साहेब के जीवन दर्शन से अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार श्रद्धेय बाबा साहेब ने दबे कुचले , शोषित एंव वंचितों को सम्मान से जीने का हक दिलाया, क्षेत्रीय पार्षद एवं कार्यक्रम संयोजक डा. गौरव ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना की सभी उपस्थित जन को शपथ दिलाई और बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब के सम्मान में पंच तीर्थों का निर्माण करवाया, बाबा साहेब की जयंती को राष्ट्रीय समरसता दिवस के रूप में भाजपा पूरे देश भर में मना रही है, उन्होंने आगे कहा कि लंदन स्थित बाबा साहेब के निवास स्थान को भाजपा ने स्मारक के रूप में दर्ज कराया, दिल्ली के अलीपुर रोड पर उनके महानिर्वाण स्थल पर भव्य स्मारक बनाया और डा.अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना भी भारतीय जनता पार्टी ने कराई, ऐसे ही अन्य बहुत से कार्य भाजपा ने बाबा साहेब के सम्मान में करायें हैं।
मन्डल अध्यक्ष सूर्य मोहन शमशेरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया इसके बाद सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की जयंती पर केक काटकर अपना हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर पार्षद डा. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट के द्वारा उपस्थित सभी बच्चों को पेन, पेन्सिल,रबड़ ,कटर , स्केल और कापी का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ क्षेत्रवासी लक्ष्मण सिंह ने तथा संचालन अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग तरुण सागर, विकास सागर, योगेश सिंह, रोहित सागर , रवि सागर, मुकेश सागर, संजू सागर, अरविन्द सागर ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश सागर, मन्डल महामंत्री आकाश भारद्वाज, नामित पार्षद अभिनव बंसल, गोल्डी सरदार, मन्डल मंत्री दीपक कश्यप, अमन अग्रवाल, दीपक शर्मा, पवन सागर, लीलाधर सागर, उमराव सिंह, दिनेश सागर, प्रदीप कुमार एडवोकेट, अशोक सागर, सुमित सागर, आयुष सिंह, चेतन सागर, विपिन कश्यप, आदित्य सागर, कृष्णा सागर, दर्जनों की संख्या में मातृ शक्ति भी उपस्थित रहीं।

