Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गोल्ड स्मगलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 38 करोड़ की कीमत का सोना जब्त, 26 अरेस्ट


मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय (CSMI) हवाई अड्डे पर हाल में ही राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। ऑर्गेनाइज्ड गोल्ड स्मगलिंग के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई में DRI ने 37.74 करोड़ रुपये मूल्य का 29.37 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था और अब तक कुल 26 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 25.10 किलोग्राम सोने की छड़ें और 4.27 किलोग्राम सोने के गहने बरामद किए गए।

राजस्व खुफिया निदेशालय को विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए DRI के अधिकारियों ने 8 अप्रैल 2026 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय (CSMI) हवाई अड्डे के रास्ते भारी मात्रा में सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रहीं नैरोबी से आई महिला वाहकों के एक ग्रुप की पहचान की।

8 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे यात्री ग्रीन चैनल की ओर बढ़े, लेकिन अधिकारियों को देखकर वहां से हट गए। पूछताछ के दौरान 25 यात्रियों ने अपनी पहचान बताई, जबकि 26वें यात्री को फर्जी पासपोर्ट इस्तेमाल करने की कोशिश के आरोप में पहले ही हिरासत में लिया गया था। सभी 25 यात्रियों ने किसी भी अवैध सामान को ले जाने से इनकार किया। हालांकि, दो यात्रियों की तलाशी लेने पर उनके जूतों में छिपाकर रखे गए सोने के बार बरामद हुए।

एक अधिकारी ने बताया, "कुछ यात्री सामान बेल्ट के पास काले टेप में लिपटी वस्तुएं फेंकने लगे। DRI ने कई पाउच बरामद किए, जिनमें पिघला हुआ सोना था। यात्रियों में से किसी ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली।" अधिकारियों द्वारा पंचनामा कर गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया।

राजस्व खुफिया निदेशालय की त्वरित और समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप इन यात्रियों से 25.10 किलोग्राम सोने की छड़ें और 4.27 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |