Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रेखा गुप्ता सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दिल्ली में 33 अधिकारियों का ट्रांसफर


दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बुधवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सरकारी आदेश में आईएएस और डैनिक्स अधिकारियों के ट्रांसफर की बात कही गई है। कुल 33 अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। इनमें पांच अधिकारी ऐसे भी हैं, जो नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। अब इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिल चुकी है। सीनियर आईएएस अफसर प्रशांत गोयल और नरेंद्र कुमार को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस ट्रांसफर को कामकाज के लिए उठाया गया कदम बताया जा रहा है।

दिल्ली सरकार के नए आदेश में डॉ, नरेंद्र कुमार को फाइनेंस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, प्रशांत गोयल को फूड और सिविल सप्लाई में अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास पहले से डीएफसी, डीएससीएससी के सीडीएम का प्रभार है। सौम्या सौरभ को उत्तर पश्चिम जिले का डीएम बनाया गया है।

सोनिका सिंह को उपराज्यपाल की स्पेशल सेक्रेट्री और प्राइवेट सेक्रेट्री की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह डीडीए के कमिश्नर के पद पर तैनात थीं। वहीं, नवलेंद्र कुमार पहले जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर की भूमिका में थे। उन्हें अब सोशल वेलफेयर विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है। हर्षित जैन पहले विधान सभा सचिवालय के जॉइंट सेक्रेट्री के पद पर तैनात थे। उन्हें अब शिक्षा विभाग का जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है। उनके ऊपर 2027 आम जनगणना के दौरान जरूरी फैसले लेने की जिम्मेदारी होगी।

मंगल सैन और ओम प्रकाश सैनी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। ये दोनों अफसर भी नई पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। मंगल सैन को सेंट्रल जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है। वहीं, ओम प्रकाश सैनी को डीएसएसएसबी का उपसचिव बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |