Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः एनएच-31 से महिला अस्पताल तक बनेगा मेडिकल बाईपास, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण! 35.23 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार, भूमि अधिग्रहण व चैड़ीकरण में तेजी के निर्देश


बलिया। जनपद में प्रस्तावित मेडिकल बाईपास कॉरिडोर के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को एनएच-31 के माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर होते हुए जिला महिला अस्पताल तक बनने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 35.23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देने के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग के चैड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि परियोजना को तय समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि मार्ग की लंबाई व चैड़ाई का सटीक माप कराया जाए और किसानों से समन्वय स्थापित कर एलाइनमेंट तय किया जाए।

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि इस परियोजना से प्रभावित होने वाले किसानों की संख्या, अधिग्रहित होने वाली भूमि का विवरण तथा संबंधित काश्तकारों की पूरी जानकारी एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सीमांकन कार्य को जल्द पूरा कर अतिक्रमण की पहचान करते हुए लाल निशान लगाने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस मेडिकल बाईपास कॉरिडोर के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और जिला महिला अस्पताल तक पहुंच और अधिक आसान व बेहतर हो सकेगी। निरीक्षण के दौरान सीआरओ त्रिभुवन, एसडीएम सदर तिमराज सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |