Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, हुई दो ट्रकों की भयानक टक्कर! 2 की मौत


यूपी के बागपत में दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा हुआ है। इस बार भी दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दो ट्रकों की टक्कर में चालक, सहचालक की मौत हो गई और तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक शख्स की हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

दरअसल, यह हादसा दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर बागपत के डूंडाहेड़ा के पास हुआ। ये अपने ट्रक से गुरुग्राम में ईंट उतारकर वापस बागपत की तरफ आ रहे थे। मिली जनकारी के अनुसार, जब ये डूंडाहेड़ा के पास पहुंचे तो दूसरे ट्रक से इनकी टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर में एक ट्रक का आगे का हिस्सा टूटकर ही अलग हो गया। ये वीडियो में देखा जा सकता है।

खबर पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आरिफ पुत्र नत्थू और मुनफीद पुत्र इदरीश की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आसिफ को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य दो घायल शमशाद एवं समीम को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर बागपत के मवीकला के पास एक कार सड़क पर रखे डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें दो इंजीनियर दोस्तों की मौत हो गई थी। यह एक्सप्रेस-वे अभी विधिवत रूप से शुरू नहीं हुआ है और इसपर अभी से लगातार हादसों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |