Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: नॉर्थ इंडिया मेडिकल कमिश्नर कमलेश हरीश से मिले विधायक शिव अरोड़ा,बोले ईएसआई हॉस्पिटल इलाज के नाम पर सफेद हाथी बनकर रह गया! इलाज के आभाव श्रमिको भटकना पड़ता है, 2 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिक के लिये हॉस्पिटल मे नहीं पर्याप्त डॉक्टर


रुद्रपुर। ईएसआई हॉस्पिटल की नॉर्थ इंडिया मेडिकल कमिश्नर कमलेश हरीश पहुंची रुद्रपुर, तो वही क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने कमलेश हरिश से की शिष्टाचार भेंट।

इस दौरान शिव अरोरा संग सिडकुल वेलफेयर सोसाइटी व सिडकुल मेनपावर संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

वही विधायक शिव अरोरा ने मुलाकात के दौरान नॉर्थ इंडिया कमिश्नरों को कहां ईएसआई हॉस्पिटल इलाज के नाम पर शून्य है और बिल्डिंग के रूप में है यह एक सफेद हाथी के रूप में  रह गया है ।रुद्रपुर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहाँ 2 लाख से अधिक ईएसआई पंजीकृत श्रमिक है।

जिनको इलाज के लिये दर दर भटकना पड़ता है क्योंकि ईएसआई हॉस्पिटल में मात्र चार परमानेंट डॉक्टर हैं जबकि इसके अलावा सभी संविदा डॉक्टर कार्यरत  है सुविधा के अभाव में श्रमिक दर-दर भटकता रहता है और कई गंभीर श्रमिक इलाज के अभाव में अपनी जान भी गवा चुके।

एमपैनल हॉस्पिटल मे भी कई बार मनमानी नजर आती है, श्रमिकों को ठीक प्रकार से इलाज उपलब्ध नहीं हो पाता या श्रमिक की सुविधा अनुसार अस्पताल मे उसको रेफर नहीं मिलते।

वही पिछले कुछ समय से ईएसआई हॉस्पिटल में यह समस्या भी आ रही है कि इनके पास पुख्ता इलाज नहीं होता और श्रमिकों को जल्दी से रेफर नहीं किया जाता जबकि कुछ गर्भवती महिलाएं जिनकी आने की स्थिति हॉस्पिटल नहीं होती उनको भी बिना आए यह रेफर नहीं करते गरीब श्रमिक केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहा ईएसआई हॉस्पिटल का लाभ सुविधाजनक रूप से नहीं ले पा रहा, वही बात करें एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसे सुविधा भी ईएसआई हॉस्पिटल में उपलब्ध नहीं करवा पा रहा सरकार की मंशा के अनुरूप यह ईएसआई हॉस्पिटल खरा उतरता  नजर नहीं आ रहा जबकि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व वाली सरकार हर गरीब को इलाज पहुंचे इसके लिए निरंतर कार्य कर रही है लेकिन यह ईएसआई हॉस्पिटल सरकार की मंशा के अनुरूप बिल्कुल कार्य नहीं कर रहा यह विषय पिछले काफी समय से गंभीर बना हुआ है और हम आपसे आशा करते हैं कि इस प्रकार की आ रही निरंतर समस्याओं का समाधान होना चाहिए और मात्र यह रेफर केंद्र के रूप में नजर नहीं आना चाहिए इतने अत्यधिक बिल्डिंग में साधन होने के बाद भी यहां पूर्ण रूप से इलाज नहीं हो पा रहा यह सोचने का विषय है।

विधायक अरोरा ने कमिश्नर को अपनी नाराजगी  व्यक्त की  ईएसआई हॉस्पिटल अपने सुविधाओं में किसी प्रकार का सुधार नहीं कर पा रहा है और आए दिन श्रमिकों को दरबदर भड़काने के मामले संज्ञान में आते रहे जबकि कई बार एक्सीडेंट जैसे गंभीर विषय में कई लोगों ने अपनी जान भी गवा दी। वही विधायक शिव अरोरा की बातों को गंभीरता से सुनते हुए नॉर्थ इंडिया मेडिकल कमिश्नर कमलेश हरीश ने विधायक को भरोसा दिया की निश्चित रूप से यहां डॉक्टर पर स्टाफ को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा साथ ही ईएसआई हॉस्पिटल में ही श्रमिकों का इलाज सुनिश्चित हो इसका भी प्रयास किया जाएगा  कमिश्नर ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि यहां की व्यवस्था में सुधार आना चाहिए साथ हीं छोटे स्तर की बीमारियों का ईएसआई हॉस्पिटल में इलाज सुनिश्चित हो इसके भी आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान सिडकुल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शिखर सिन्हा, मैनपॉवर एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष भटनागर, सचिन भटनागर,भाजपा नेता हिमांशु शुक्ला, संतोष पाल, राघव सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |