Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पति ने चुपचाप की दूसरी शादी, पत्नी ने 2 बच्चों संग लगाई फांसी


तेलंगाना के वारंगल से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. श्रावंती और प्रवीण की शादी करीब 13 साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी. दोनों का जीवन सामान्य तरीके से चल रहा था और उनके दो बेटे 12 साल का कार्तिक और 10 साल का कौशिक थे. प्रवीण पास की एक निजी कंपनी में काम करता था और परिवार के साथ सुखी जीवन बिता रहा था.

हालांकि, कुछ समय पहले प्रवीण एक रिश्तेदार के घर आयोजित कार्यक्रम में गया, जहां उसकी मुलाकात माहेश्वरी नाम की महिला से हुई. यह मुलाकात धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. जब माहेश्वरी को यह पता चला कि प्रवीण पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं तो दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ.

बताया जाता है कि इस दौरान प्रवीण ने माहेश्वरी से कहा कि वह उसके लिए अपनी पत्नी और बच्चों से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है. इसके बाद उसने माहेश्वरी से शादी कर ली और उसके साथ अलग जीवन बसाने लगा. इधर, प्रवीण अक्सर घर से बाहर जाने के बहाने माहेश्वरी के साथ समय बिताता रहा, जिससे श्रावंती को शक हुआ. जब उसने इस बारे में प्रवीण से सवाल किया तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई. आरोप है कि गुस्से में आकर प्रवीण ने श्रावंती को अपनी दूसरी शादी के बारे में बताया और उसके साथ मारपीट भी की.

इस घटना के बाद श्रावंती ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपने मायके चली गई. हालांकि, बाद में रिश्तेदारों के समझाने पर दोनों के बीच समझौता हुआ और प्रवीण श्रावंती व बच्चों के साथ हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में रहने लगा, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं आया. बताया जा रहा है कि प्रवीण का माहेश्वरी से मिलना-जुलना जारी रहा, जिससे श्रावंती मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी. इसी तनाव और दुख के चलते उसने अपने दोनों बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, इस घटना से गुस्साए श्रावंती के परिजनों और रिश्तेदारों ने प्रवीण के घर में तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |