Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुंबई के म्यूजिक इवेंट में ड्रग ओवरडोज़ से 2 की मौत


मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर (NESCO Center) में आयोजित म्यूजिक इंवेंट के दौरान ड्रग्स के ओवरडोज से दो लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक मुंबई के एक प्रसिद्ध एमबीए कॉलेज के स्टूडेंट्स थे। इस म्यूजिक इवेंट का आयोजन 11 अप्रैल को हुआ था।

जानकारी के मुताबिक ड्रग्स ओवरडोज के चलते एक 24 वर्षीय युवती और 28 वर्षीय युवक की मृत्यु हुई है जबकि 25 वर्ष की एक युवती की हालत गंभीर है और वह आईसीयू में भर्ती है। 11 अप्रैल को एक कॉलेज के बहुत सारे बच्चों ने इस कॉन्सर्ट को अटेंड किया था।

जानकारी के मुताबिक, इवेंट में शामिल कई छात्रों ने कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन किया था, जिसमें MDMA होने की आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। देर रात करीब 12 बजे कुछ छात्रों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें इवेंट ऑर्गनाइजर विहान उर्फ आकाश सामल, सनी विनोद जैन और सिक्योरिटी से जुड़े बालाकृष्णन बलराम शामिल हैं। सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस छात्रों के बयान के आधार पर ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है, वहीं इस पार्टी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |