Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पेन फ्री क्लिनिक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न! 250 से अधिक मरीजों ने लिया परामर्श


लखनऊ। गोमती नगर पेन फ्री क्लिनिक में सोमवार को आयोजित विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में लखनऊ के विभिन्न इलाकों से आए 250 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया और जोड़ों व मांसपेशियों के दर्द से संबंधित समस्याओं का विशेषज्ञों से समाधान पाया।

शिविर में डॉ. विक्रांत सिंह ने मरीजों का विस्तृत फिजिकल असेसमेंट कर कमर, घुटने व गर्दन दर्द के लिए आधुनिक फिजियोथेरेपी, सही व्यायाम विधि और सतत देखभाल के महत्व पर जोर दिया। वहीं आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. शैलेन्द्र यादव ने मरीजों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के लाभ बताए तथा उन्हें आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध कराईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिरुद्ध सिंह, राहुल सिंह और स्वप्निल सिंह का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग से शिविर का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

डॉ. विक्रांत सिंह ने बताया कि उनके क्लिनिक (3ध्44, गोमती नगर) का उद्देश्य लोगों को बिना सर्जरी और बिना दुष्प्रभाव के दर्दमुक्त जीवन उपलब्ध कराना है। शिविर में आए सभी मरीजों को आगे की देखभाल के लिए व्यायाम चार्ट और आवश्यक स्वास्थ्य निर्देश भी प्रदान किए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |