Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: जोन-2 में 3280 लाख रुपये से अधिक के 464 विकास कार्यों का लोकार्पण


लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के जोन-2 में विकास कार्यों को नई गति देते हुए 3280.61 लाख रुपये की लागत से निर्मित 464 कार्यों का लोकार्पण बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामलीला ग्राउंड, तिलक नगर ऐशबाग में हुआ, जहां माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने इन कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

जोन-2 के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में इन विकास कार्यों का लाभ पहुंचेगा। इनमें अम्बेडकर नगर, मालवीय नगर, ऐशबाग, कुंवर ज्योति प्रसाद, मोतीलाल नेहरू नगरध्चन्द्रभानु गुप्त नगर, तिलक नगरध्कुण्डरी रकाबगंज, लेबर कॉलोनी, राजाजीपुरम, राजेन्द्र नगर, यहियागंजध्नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और राजाबाजार वार्ड शामिल हैं। इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ होने से स्थानीय निवासियों की दैनिक समस्याएं कम होंगी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष कार्यकारिणी चरनजीत गांधी, उप नेता पार्षद दल सुशील तिवारी ‘पम्मी’, सदस्य कार्यकारिणी गौरी सांवरिया, संदीप शर्मा, पार्षद ममता चैधरी, संजीव बाजपेई, अजय दीक्षित, नरेंद्र शर्मा, राहुल मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, मुख्य अभियंता सिविल महेश वर्मा, जोनल अधिकारी संजय यादव तथा अन्य अधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

महापौर ने इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ये विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके हैं। उन्होंने आगे भी इसी तरह समन्वय बनाकर शहर के विकास को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

नगर निगम द्वारा जोन-2 में पिछले वर्षों में भी व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए गए हैं। वर्ष 2023-24 में नगर निगम निधि से 2220.36 लाख रुपये की लागत से 368 कार्य पूरे किए गए थे। वहीं वर्ष 2024-25 में 2246.52 लाख रुपये की लागत से 364 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इससे स्पष्ट है कि जोन-2 में लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा, “नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि शहरवासियों को बेहतर और सुविधाजनक जीवन देना है। जोन-2 में किए गए ये कार्य क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देंगे। हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि शहर की हर गली, हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आने वाले समय में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |