Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

2 सप्ताह में 3 पश्चिमी विक्षोभ दिखाएंगे असर, दिल्ली NCR समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश-ओला गिरने के आसार


दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना भी जताई है। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया कि आज उत्तर मध्य भारत में बारिश के साथ ओला गिरने की आशंका है। जम्मू कश्मीर, दिल्ली एनसीआर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में भी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ और अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से (अगला पश्चिमी विक्षोभ 7 तारीख से असर दिखाएगा) उत्तर पश्चिम भारत में 5 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी बारिश होने के आसार हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के आसार हैं।

अरुणाचल प्रदेश में 5 और 6 तारीख को बारिश हो सकती है। पंजाब और पहाड़ी राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। आने वाले दो सप्ताह में तीन पश्चिमी विक्षोभ मौसम पर असर डाल सकते हैं। एक विक्षोभ एक्टिव है। दूसरा 7 तारीख से एक्टिव होगा और इसके बाद तीसरा विक्षोभ भी एक्टिव होगा। बारिश का दौर जारी रहने के कारण देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। इस वजह से कहीं भी हीटवेव की स्थिति नहीं बन रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान सबसे अधिक 12 मिलीमीटर बारिश देवगढ़ (राजसमन्द) में हुई। वहीं, इस अवधि में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान (38.6 डिग्री सेल्सियस) चित्तौड़गढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान (18.2 डिग्री सेल्सियस) अलवर में दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो अप्रैल को दोपहर बाद जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी व बीकानेर संभाग के जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम केंद्र ने बताया कि 3-4 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। इससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आंधी चलने व बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसी तरह एक और पश्चिमी विक्षोभ 7-8 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |