Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कहां झुलसाएगी गर्मी, कहां बरसेंगे बादल, 12 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी


देश में इस समय उत्तर भारत के राज्यों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं, दूसरी तरफ पूर्वोत्तर के राज्यों में खूब बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज देश के 12 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक जिन राज्यों मे बारिश होने वाली है, वहां 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है। जिन राज्यों में बारिश होगी, वो हैं- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा। वहीं, आज दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित कई राज्यों में लू जैसी स्थिति रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक धूप काफी तेज रहेगी और लू की स्थिति देखने को मिल सकती है, जबकि उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक, राजस्थान में अगले तीन दिनों तक, मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक तथा पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। यूपी के अधिकतर हिस्सों में आज झुलसाने वाली धूप और लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

देश की राजधानी दिल्ली में दिन में लू और रात में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा। दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। रात का तापमान भी 23 से 25 डिग्री के बीच रहेगा। कल यानी 24 अप्रैल को गर्मी और बढ़ेगी और अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, 25 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल दिखाई देंगे। लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर-पूर्व भारत में भी सप्ताह के कई दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |