Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

इस्लामिक आतंकवादियों ने नाइजीरिया में की 11 लोगों की हत्या


नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में इस्लामिक आतंकवादियों ने एक दूरस्थ गांव पर देर रात हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने गांव के 11 लोगों की हत्या कर दी। इस वारदात के दौरान 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस दौरान हमलावरों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया। बोको हराम गुट को इसका जिम्मेदार माना जा रहा है।

अफ्रीका की सबसे अधिक आबादी वाले देश में हो रही हिंसा का यह ताजा मामला है, जहां लंबे समय से जटिल सुरक्षा संकट जारी है। बताया जा रहा है कि यह हमला मंगलवार देर रात बोर्नो राज्य के साम्बिसा जंगल के किनारे स्थित दूरस्थ इलाके के पुबागु गांव में हुआ। बोर्नो राज्य नाइजीरिया में इस्लामिक विद्रोह के खिलाफ लंबे संघर्ष का केंद्र है। गांववालों ने बुधवार को पीड़ितों को दफनाया और हमले के लिए उग्रवादी बोको हराम गुट को जिम्मेदार ठहराया। स्थानीय काउंसिल चेयरमैन मवादा सैदू उबा ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यह गांव पहले सुरक्षित माना जाता था। उन्होंने कहा कि पुबागु हमारे काउंसिल क्षेत्र का एक ऐसा स्थान है जहां कल रात से पहले तक कभी ऐसा हमला नहीं हुआ था। दोनों घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय वार्ड अधिकारी उस्मान रुमिरगो ने कहा कि हमलावरों ने कई घरों में आग लगा दी और उसके बाद इलाके से भाग निकले। नाइजीरिया के दूर-दराज के कमजोर गांव नियमित रूप से इस्लामिक उग्रवादियों और डाकुओं के निशाने पर रहते हैं, जो देश के विशाल ग्रामीण इलाकों और सुरक्षा खामियों का फायदा उठाते हैं। नाइजीरिया में सक्रिय प्रमुख इस्लामिक आतंकवादी संगठनों में बोको हराम और उसका अलग हुआ गुट शामिल है, जो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है और इसे इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा IS से जुड़ा लकुरावा गुट और फिरौती के लिए अपहरण तथा अवैध खनन करने वाले अन्य “बैंडिट” समूह भी सक्रिय हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |