उत्तराखड । जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 01 अप्रैल 2026 को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 1194 एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया।
इंडेन गैस सर्विस बागेश्वर द्वारा तहसील रोड, फायर सर्विस, पी०डब्ल्यूडी०, नुमाईसखेत, भैरूचैवट्टा, चैरा क्षेत्र में 588 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसी प्रकार इंडेन गैस सर्विस गरुड़ द्वारा भतडिया रोड कौसानी स्टेट, कौसानी टी०आर० सी० से कौसानी बाजार, सम्भावित पिग्लकोट क्षेत्र में 231 सिलेंडर वितरित किए गए।
इंडेन गैस सर्विस कपकोट द्वारा कर्मी, टोली, खरकिया, शरणी क्षेत्रों में 100 सिलेंडर, जबकि इंडेन गैस सर्विस कपकोट (कपकोट बाजार क्षेत्र) द्वारा लमजिंगड़ा, पातल में 100 सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त शिखर भारत गैस सर्विस, शामा द्वारा गरुड़ लाइन में 90 तथा शुभम गैस एजेंसी गरुड़ द्वारा भोलाथल, जखेड़ा, सलानी, गनीगाँव, सुराग, लमचूला क्षेत्र में 85 सिलेंडर वितरित किए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित है तथा किसी भी क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित रूप से एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है।
.jpg)