Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

डोनाल्ड ट्रम्प की कनाडा को बड़ी धमकी! कहा -चीन से ट्रेड डील खत्म करो, वरना 100 परसेंट लगाऊंगा टैरिफ


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने चीन के साथ अपनी ट्रेड डील खत्म नहीं की, तो अमेरिका उस पर 100% टैरिफ लगा देगा. उन्होंने साफ किया कि यह कदम अमेरिकी व्यापार हितों की रक्षा के लिए उठाया जा सकता है.


इससे पहले अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड लुटनिक ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तरी अमेरिकी व्यापार समझौते को काबू में करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कनाडा की व्यापार वार्ता रणनीति की आलोचना करते हुए कहा, 'वे बहुत खराब हैं.'

वाणिज्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि लुटनिक अमेरिका और कनाडा के बीच असंतुलित व्यापार की ओर इशारा कर रहे थे और यह बता रहे थे कि कनाडा किस तरह अमेरिका की 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का फायदा उठा रहा है.

मीडिया आउटलेट Semafor द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में बोल रहे थे लुटनिक ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ कनाडा के रुख की आलोचना की. उन्होंने एक पूर्व कनाडाई व्यापार अधिकारी के इस सुझाव को खारिज कर दिया कि कनाडा धीमी गति से बातचीत करके फायदा उठा सकता है. इसे उन्होंने 'अब तक की सबसे खराब रणनीति' बताया.

जब उनसे पूछा गया कि क्या ट्रंप अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो लुटनिक ने कहा कि राष्ट्रपति इसे 'खराब डील' मानते हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |