Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

डोनेशिया में आया शक्तिशाली भूकंप, 1 की मौत, जारी की गई सुनामी की चेतावनी


इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह भूकंप के जोरदार झटकों ने दहशत फैला दी। रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता वाले इस शक्तिशाली भूकंप से हड़कंप मच गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मोलुका सागर में जमीन से लगभग 35 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के तेज झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के मनाडो शहर में एक इमारत गिरने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

यूएस सुनामी चेतावनी प्रणाली का कहना है कि भूकंप के बाद पड़ोसी देशों में सुनामी की लहरें आ सकती हैं। पूर्वी इंडोनेशिया के टर्नेट शहर के तट पर उत्तरी मोलुका सागर में भूकंप के कारण आस-पास के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अमेरिका की सुनामी चेतावनी प्रणाली के अनुसार, भूकंप के केंद्र से 1,000 किलोमीटर के दायरे में इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है।

गुरुवार सुबह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के आंकड़ों के अनुसार, यह भूकंप आज सुबह तड़के आया।

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली के उत्तरी हिस्से में भी आज सुबह भूकंप का एक हल्का झटका महसूस किया गया। हालांकि तीव्रता काफी कम होने के कारण अधिकतर लोगों को इसका पता नहीं चला और किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |