Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नई कीमतों के साथ ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स ने 1 लाख रिटेल्स का आंकड़ा पार किया, 21,500 तक की बचत का मौका


लखनऊ । भारत में ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स को मिल रही जबरदस्त सफलता के बीच कंपनी ने 1 लाख मोटरसाइकिल्स ऑन-रोड होने का अहम मुकाम हासिल कर लिया है। इसी के साथ ट्रायम्फ ने नई कीमतों की घोषणा की है, जिससे ग्राहकों को ऑन-रोड कीमत में ₹21,500 तक की बचत का लाभ मिलेगा। अब पहले से ज्यादा राइडर्स ट्रायम्फ के मशहूर राइडिंग अनुभव का आनंद ले सकेंगे। अपडेटेड मॉडल्स में वही बेहतरीन इंजीनियरिंग, रिफाइनमेंट, दमदार इंजन कैरेक्टर और ट्रायम्फ की पहचान बनी फिट और फिनिश बरकरार रखी गई है, जिसने 400 सीरीज को समझदार राइडर्स के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया है।वित्त वर्ष 2027 में ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स तेज रफ्तार से बढ़त दर्ज करने की तैयारी में है, जिसमें नई लॉन्च हुई 350बब रेंज और 18ः जीएसटी के लाभ की अहम भूमिका रहेगी। देशभर के 200 से अधिक शहरों में फैले 230 से ज्यादा स्टोर्स के नेटवर्क और मिड-कैपेसिटी सेगमेंट में मजबूत राइडिंग कम्युनिटी के साथ ब्रांड नए राइडर्स को ट्रायम्फ परिवार से जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।नई ऑन-रोड कीमतें इस प्रकार हैं (एक्स-शोरूम दिल्ली)रूट्रायम्फ स्पीड ज्4 कृ ₹1,95,000,ट्रायम्फ स्पीड 400 कृ ₹2,31,890,ट्रायम्फ स्क्रॅम्बलर 400  ₹2,59,241,ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400 कृ ₹2,65,538,ट्रायम्फ स्क्रॅम्बलर 400 ग्ब् कृ ₹2,89,534 इस घोषणा पर बजाज ऑटो लिमिटेड के प्रेसिडेंट (प्रोबाइकिंग) माणिक नांगिया ने कहा, “हमारी 400 सीरीज की जबरदस्त सफलता और भारत की सड़कों पर 1 लाख ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स के साथ हम वित्त वर्ष 2027 में मजबूत शुरुआत कर रहे हैं। 18ः जीएसटी श्रेणी के कारण हम अपने उत्पादों के खास कैरेक्टर और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को बरकरार रखते हुए अब उन्हें और बेहतर कीमतों पर पेश कर पा रहे हैं। हमें विश्वास है कि इन ऑन-रोड बचत के जरिए हम और अधिक राइडर्स को ट्रायम्फ परिवार से जोड़ पाएंगे।”

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |