Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: CEIR पोर्टल के माध्यम से 151 खोए मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹30 लाख) बरामद कर स्वामियों को लौटाए।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम, खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तथा आमजन को त्वरित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र पुलिस को माह फरवरी 2026 से अब तक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।
इस अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए कुल 151 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपने बहुमूल्य मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा जनपद सोनभद्र पुलिस की तत्परता, पारदर्शिता एवं जनहितकारी कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व माह जनवरी 2026 में भी सोनभद्र पुलिस द्वारा 151 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए गए थे। लगातार यह सफलता जनपद पुलिस की तकनीकी दक्षता, अथक प्रयास एवं आमजन के प्रति संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |