Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश


दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। यहां आज सुबह से ही कई इलाकों में बारिश हुई है। ऐसे में मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है और गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान बादल भी खूब गरज रहे हैं।

गौरतलब है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही दिल्ली में 15 मार्च को हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया था। इसके चलते दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा था। रविवार को हल्की बारिश से दिन की शुरुआत हुई है और मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31-33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

कहा जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश का माहौल बना है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 और 18 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है और अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आज पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह से दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

जहां एक तरफ लोगों को बारिश की वजह से गर्मी से निजात मिली है, वहीं उन लोगों को मुश्किलें बढ़ गई हैं, जिन्हें सुबह के वक्त अपने घर से कहीं भी जाना था। बारिश की वजह से लोगों को अपनी यात्रा शुरू करने में कुछ कठिनाइयां जरूर आईं।

दिल्ली से सटे राज्य पंजाब, हरियाणा में भी मौसम बदला हुआ दिखाई दे सकता है। यहां भी 15 से 19 मार्च तक ओले पड़ने की संभावना है। इन दोनों ही राज्यों के लिए भी येलो अलर्ट घोषित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |