Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी


प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह अनिल अंबानी की रिलायंस पावर और उससे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की है. सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में 10 से 12 जगहों पर ED की 15 टीमों ने एक साथ रेड डाली है. यह कार्रवाई बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामलों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए की गई है.

ED ने रिलायंस पावर के पूर्व डायरेक्टर्स, सहयोगियों और संबंधित लोगों के घरों-दफ्तरों पर फोकस किया है. यह छापा 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग केस का हिस्सा है. हाल के महीनों में ED ने अनिल अंबानी को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसमें फरवरी 2026 में 9 घंटे से ज्यादा की पूछताछ हुई थी.

सूत्रों के मुताबिक, आज की कार्रवाई रिलायंस पावर कंपनी से जुड़ी है. इसमें दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और अन्य सबूत जब्त किए जा रहे हैं. ED पहले ही अनिल अंबानी के मुंबई स्थित लग्जरी घर 'अबोड' को 3,716 करोड़ रुपये में अटैच कर चुकी है. साथ ही कुल 15,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी अटैचमेंट हो चुकी हैं. ये कार्रवाई येस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य बैंकों से लिए गए लोन के दुरुपयोग और फंड डायवर्शन के आरोपों पर आधारित है.

इससे पहले अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन (RCOM) पर छापेमार कार्रवाई हो चुकी है.

रिलायंस पावर लिमिटेड ने मीडिया रिपोर्ट्स पर स्पष्ट किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कंपनी के किसी भी ऑफिस या परिसर पर कोई छापेमारी नहीं की है. कंपनी ने 6 मार्च 2026 को BSE और NSE को भेजे गए एक लेटर में कहा कि मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, ED ने रिलायंस पावर से जुड़े लोकेशंस पर रेड डाली है, लेकिन कंपनी को अपनी जानकारी के अनुसार ऐसा कोई एक्शन नहीं हुआ है. कंपनी ने लिखा कि 'यह कंपनी की जानकारी के अनुसार है कि कंपनी के किसी भी ऑफिस या परिसर पर कोई ऐसी कार्रवाई नहीं की गई है.' यह क्लैरिफिकेशन स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी गई है ताकि निवेशकों और मार्केट में कोई गलतफहमी न रहे. रिलायंस पावर ने कहा कि यह जानकारी सिर्फ सूचना और प्रसार के लिए है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |