Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाप रे इतना पैसा! मंदिर के चढ़ावे में मिला करोड़ों का दान, हुआ रिकॉर्ड कलेक्शन


कर्नाटक के बेलगावी जिले के प्रसिद्ध श्री रेणुका यल्लमा मंदिर में चढ़ावे की राशि की गिनती की गई है। मंदिर में चढ़ावे के रुपयों की गिनती किए जाने का वीडियो भी सामने आया है। नोटों की गिनती मंदिर के ही कर्मचारियों और कुछ छात्रों ने की है। जानकारी के मुताबिक मंदिर में 3.07 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया है। इसमें नकद के अलावा आभूषणों का भी चढ़ावा चढ़ाया गया है। बता दें कि बीते 9 मार्च से 12 मार्च के बीच गिनती की गई। इस दौरान लोग नोटों की गिनती करते-करते थक गए।

दरअसल, जिले के श्री रेणुका यल्लम्मा मंदिर में हर दिन श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिलती है। यहां श्रद्धालु स्वेच्छा से दान के तौर पर राशि भी चढ़ाते हैं। यहां दान के रूप में 3.07 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ है। श्री रेणुका यल्लम्मा मंदिर बेलगावी जिले के सवदत्ती तालुक के बाहरी इलाके में स्थित है। यल्लम्मा मंदिर के दान-पात्रों से प्राप्त दान की गिनती पूरी हो गई है। यहां कुल 3.07 करोड़ रुपये का दान जमा हुआ है।

इस संग्रह में 2.78 करोड़ रुपये नकद, 16.16 लाख रुपये मूल्य के 100 ग्राम सोने के आभूषण और 12.35 लाख रुपये मूल्य के 4 किलो 547 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं। पिछले सप्ताह भी दान की गिनती की गई थी। जानकारी के मुताबिक 9 मार्च से 12 मार्च के बीच हुई गिनती के दौरान रिकॉर्ड दान जमा हुआ। गिनती का काम मंदिर के कर्मचारियों और छात्रों ने मिलकर किया।

नोटों की गिनती का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक साथ दर्जनों लोगों को नोट गिनते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा सिक्कों की गिनती अलग और आभूषणों की गिनती अलग की जा रही है। वहीं एक वीडियो में तो कर्मचारी को गिनती के लिए तसले में नोट बांटते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लंबी मेज पर नोटों को रखा गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |