Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दुकान में कोबरा घुसने से मचा हड़कंप, शोर मचने पर ऐसे पकड़ा गया सांप

यूपी के बाराबंकी से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के पलिया मसूदपुर में रहने वाले मोहम्मद इलियास की किराने की दुकान में एक कोबरा सांप घुस गया। सुबह के समय हुई इस घटना से दुकान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार खुद अपनी जान बचाने के लिए दुकान से बाहर भाग गया और इसके बाद सर्प मित्र की मदद से सांप को पकड़ा गया।

दुकान में कोबरा सांप होने की खबर मिलते ही उसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सांप को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह दुकान की रैक में छिप गया। अब गांव वाले सांप से डर भी रहे थे और उसे भगाना भी चाह रहे थे लेकिन उन्हें कोई उपाय नहीं सूझ रहा था। इसके बाद, वन विभाग से संबद्ध सर्प मित्र रामदेव को इसकी सूचना दी गई।

खबर मिलने के बाद सर्प मित्र रामदेव मौके पर पहुंचे और उन्होंने कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद रामदेव ने लोगों को सांपों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, इसलिए रात में टॉर्च जलाकर चलें। किसी भी जीव-जंतु से छेड़छाड़ न करें, क्योंकि सांप अकारण नहीं काटते।

उन्होंने सर्पदंश की स्थिति में तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल जाने की सलाह दी। सर्प मित्र ने झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ने की चेतावनी देते हुए कहा कि इससे जान जा सकती है। उन्होंने सभी जीव-जंतुओं को ईश्वर की अनमोल रचना बताते हुए उन्हें बचाने का प्रयास करने का आग्रह किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |