Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः राष्ट्र के प्रति त्याग और बलिदान की प्रेरणा है महाराणा प्रताप का अप्रतिम व्यक्तित्व- प्रमोद तिवारी


लालगंज/प्रतापगढ़। सांगीपुर क्षेत्र के भुसूर मुरैनी में शनिवार को महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने समारोहपूर्वक लोकार्पण किया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का सांसद प्रमोद तिवारी ने फीता काटकर जैसे ही शुभारंभ किया कार्यक्रम स्थल पर महाराणा प्रताप का जयघोष गूंज उठा दिखा। मुख्य अतिथि सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि महाराणा प्रताप कि अदम्य साहस और देश के प्रति त्याग तथा बलिदान से हमंे राष्ट्रीय समर्पण की सशक्त प्रेरणा मिला करती है। उन्होने कहा कि राष्ट्रनिष्ठा के लिए महाराणा प्रताप का वीरतापूर्ण व्यक्तित्व एवं कृतित्व अप्रतिम गर्व प्रदान किया करता है। उन्होने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे वीर देशभक्तों ने हमें आजादी का सशक्त मार्ग दिखलाया। उन्होने कहा कि राष्ट्र के आन बान और शान के लिए भारतीयों की एकजुटता दुनिया में हमें मजबूत देश का गौरवशाली दर्जा प्रदान किये हुए है। कार्यक्रम में उन्होने देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने त्याग और बलिदान की भी चर्चा करते हुए लोगों से राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का जोशीला आहवान भी किया। उन्होने कहा कि देश का सिर ऊंचा बनाए रखने के लिए जब जब आवश्यकता पड़ी है देश के लोगों ने अपना सर्वस्व समर्पण किया है। उन्होने राष्ट्रीयता की भावना को भारत की सामूहिक सफलता की शक्ति भी करार दिया। कार्यक्रम के संयोजक विजयभान सिंह ने प्रारम्भ में महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रामदेव सिंह व संचालन वरिष्ठ साहित्यकार अर्जुन सिंह ने किया। आभार प्रदर्शन विजय बहादुर सिंह ने किया। समारोह में ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, वीरेन्द्र सिंह, आद्या प्रसाद सिंह, जय सिंह राजपूत, राजेश शुक्ला, तेजभान सिंह, प्रकाश सिंह, गौरव सिंह, दृगपाल यादव भी मौजूद रहे। इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने ननौती में कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर क्षेत्र में विधायक आराधना मिश्रा द्वारा संचालित विकास से जुड़ी योजनाओं के पूर्ण होने में सहयोग भी मांगा। यहां कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रमोद तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |