Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुरः अवैध आरा मशीन पर वन विभाग की छापेमारी! मशीन उखाड़कर किया ध्वस्त


सुलतानपुर। अवैध आरा मशीनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरा मशीन को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जोनल प्रवर्तन दल के प्रभारी रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में की गई। वन विभाग को सूचना मिली थी कि सदर सुलतानपुर रेंज के अंतर्गत बल्दीराय थाना क्षेत्र के ग्राम-महादेवन में बिना वैध अनुमति के आरा मशीन संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि इजहार अहमद द्वारा बिना लाइसेंस के आरा मशीन संचालित की जा रही थी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीन को उखड़वाकर ध्वस्त कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध आरा मशीनों के संचालन से जंगलों में अवैध कटान को बढ़ावा मिलता है। इसे रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस आरा मशीन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान वन विभाग दारोगा राकेश पांडे, वन विभाग माली जय श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |