Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः कुंडा के राजभवन बेंती का आध्यात्मिक व प्राकृतिक सौंदर्य बना आकर्षण का केंद्र


कुंडा। प्रतापगढ़ जनपद का प्रसिद्ध राजभवन बेंती अपने आध्यात्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विशेष पहचान रखता है। यह स्थान किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यहां माननीय रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ का निवास होने के कारण श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है।

राजभवन परिसर में सेवा और आध्यात्मिक वातावरण को सर्वोपरि माना जाता है। परिसर में स्थित पवन पुत्र बजरंग बली के मंदिर में श्रद्धालु दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यही कारण है कि इस स्थान का आध्यात्मिक महत्व स्वतः ही और बढ़ जाता है।

इसके साथ ही राजभवन बेंती का प्राकृतिक सौंदर्य भी बेहद आकर्षक है। परिसर में चारों ओर खिले रंग-बिरंगे फूल और हरियाली वातावरण को और भी मनमोहक बना देते हैं। यहां आने वाले प्रकृति प्रेमी इस अनुपम छटा का आनंद लेने से स्वयं को रोक नहीं पाते।

आगंतुकों ने परिसर में खिले फूलों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच बिताए गए खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया और इस स्थान से जुड़े अपने भावनात्मक अनुभव भी साझा किए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |