Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी 'मृत्युंजय'


साउथ एक्टर श्री विष्णु की फिल्म 'मृत्युंजय' एक बार फिर चर्चा में आ गई है. हुसैन शाह किरण ने निर्देशन में बनी ये एक ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. वहीं अब इस फिल्म की OTT रिलीज डेट सामने आ चुकी है. आइए जानते हैं ये फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी.

मृत्युंजय' ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. नेटफ्लिक्स के ऐप कैटलॉग के मुताबिक, यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 से स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबव होगी. माना जा रहा है कि फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जा सकता है, जिससे इसे नई ऑडियंस तक पहुंचने का मौका मिलेगा.

बता दें, थिएटर्स में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली इस फिल्म को अब OTT से बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है. फिल्म में रेबा मोनिका जॉन लीड रोल में हैं, जबकि वीर आर्यन विलेन के किरदार में है. इसके अलावा फिल्म में बेबी उहा, सुधर्शन, अय्यप्पा शर्मा और राचा रवि जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म को संदीप गुन्नम और विनय चिलकापाटी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका म्यूजिक काल भैरव ने दिया है.

फिल्म 'मृत्युंजय' की कहानी जय नाम के एक आम इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पेशे से अखबार में काम करता है. उसके बचपन का एक गहरा सदमा उसे हमेशा परेशान करता रहता है, और यही वजह है कि वह रहस्यमयी मामलों की ओर खिंचता चला जाता है.

जब हैदराबाद में लगातार कुछ मौतें होने लगती हैं, तो जय खुद ही इस रहस्य की तह तक जाने का फैसला करता है. धीरे-धीरे उसकी यह जिज्ञासा एक खतरनाक जांच में बदल जाती है, जहां हर कदम पर उसे नए राज और खतरे का सामना करना पड़ता है. यह फिल्म दिखाती है कि कैसे एक आम आदमी सच्चाई की तलाश में अपनी सीमाओं से आगे निकल जाता है और एक खतरनाक कातिल को पकड़ने की कोशिश करता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |