Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे


आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारतीय टीम ने ये रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है, लेकिन इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी के मौजूदा सांसद कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया है. उनकी इस पोस्ट की वजह से बवाल मच गया है. कीर्ति आजाद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और आईसीसी के मौजूदा चीफ जय शाह पर तंज कसा है.

कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘शर्म करो टीम इंडिया, जब हमने साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग थे. हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत-हिंदुस्तान लाए थे. अभी भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं?

कीर्ति आजाद ने अपने पोस्ट में सूर्यकुमार यादव और जय शाह पर तंज कसते हुए लिखा, ‘ये टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है, सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं. सिराज कभी ट्रॉफी को मस्जिद में नहीं ले गए. संजू कभी इसे चर्च में नहीं ले गए. संजू ने इसमें अहम भूमिका निभाई और वे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे. ये ट्रॉफी हर धर्म के 1.4 अरब भारतीयों की है. किसी एक धर्म की जीत का जश्न मनाने की जगह नहीं.’

कीर्ति आजाद एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जो साल 1983 के वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे हैं. क्रिकेटिंग करियर के बाद आजाद दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं. भारत के लिए उन्होंने 7 टेस्ट और 25 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में आजाद ने 135 रन और गेंदबाजी में 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 269 रन बनाए और गेंदबाजी में उनके नाम 7 विकेट दर्ज है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |