Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सीएम रेखा गुप्ता ने खुद बताया सच! एक बस में चढ़कर तुरंत दूसरी बदली तो टैप होगा पिंक कार्ड?


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाएं एक बस में पिंक कार्ड टैप करने के बाद अगर उतरकर दूसरी बस में चढ़ती हैं तो भी कार्ड पूरी तरह काम करेगा। उन्हें दोबारा टैप करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने वीडियो जारी करके कहा कि कुछ राजनीतिक लोग, राजनीतिक प्रोपेगेंडा के तहत ये अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि जो पिंक कार्ड दिल्ली की बहनों के लिए बना है, वो यदि आप एक बस में ट्रैवल करके एक बार टैप कर लेते हो तो उतरकर दूसरी बस में चढ़ते हो तो वो टैप नहीं हो रहा, यह बात बिल्कुल गलत है। सरासर झूठ है। आपके पास पिंक कार्ड है, आप जाकर देखिए। एक बस में अपना पिंक कार्ड टैप कीजिए, अगर तुरंत आपको बस बदलनी है चाहे वो 5 मिनट में, 10 मिनट में। आप दूसरी बस में चढ़ते हैं तो आपका कार्ड 100% काम करेगा।

सीएम ने कहा, ''ये जो लोग अफवाहे फैला रहे हैं, मैं आपको बताती हूं क्यों कर रहे हैं। DTC की बसों में रोजाना 45 लाख ट्रिप होते हैं। इनमें से लगभग 20 लाख ट्रिप दिल्ली की बहनों के होते हैं। यानी बड़ी संख्या में महिलाएं रोजाना बस सेवा का उपयोग करती हैं। हम मान ले कि हर बहन कम से कम 2 बार भी ट्रैवल करती है, तो इसके लिए जो पेमेंट देती थी, वो दिल्ली सरकार देती थी और उस पेमेंट के लिए अगर पहले अगर 20 लाख ट्रैवल हैं तो कितनी पेमेंट हो रही थी उसका कोई हिसाब-किताब नहीं था। 20 लाख को आप 30 लाख कर दीजिए, 40 लाख कर दीजिए। उसके अंगेस्ट कितनी भी पेमेंट बिना खाते के लेकर जा रहे थे।''

उन्होंने कहा, ''पिंक कार्ड का फायदा यह है कि आप जितनी भी बार बस में जाएंगी, उसके खर्च का सही हिसाब-किताब नोट हो जाएगा। उसके लिए सरकार को जो पैसा देना है, उसमें बिना किसी करप्शन के, बिना किसी के निजी लाभ के जितना हमारी बहनों ने ट्रैवल किया, सीधा-सीधा सरकार उसके लिए पैसा दे देगी। अब जो लोग चाहते हैं कि ये खर्च बिना बात के किसी निजी व्यक्ति को लाभ मिलता रहे, वो नहीं हो रहा इसलिए लोगों को तकलीफ है।''

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |