Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

क्लास के अंदर प्रोफेसर ने मेडिकल की छात्रा को किया प्रपोज, सरेआम चप्पलों से हुई पिटाई


कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला तालुका के टी. बेगुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में हैरान करने वाली घटना हुई. यहां एक प्रोफेसर ने क्लास के भीतर मेडिकल की छात्रा को प्रपोज कर दिया. इसके बाद हंगामा हुआ और प्रोफेसर को चप्पलों से पीटा गया. जानें पूरा मामला क्या है.

क्लास में पढ़ाई के दौरान प्रोफेसर अचानक छात्रा के पास गए और घुटनों पर बैठकर फिल्मी स्टाइल में उससे शादी के लिए पुछा. बाकी छात्र यह देख कर चौंक गए. छात्रा ने तुरंत इस व्यवहार का विरोध किया और खुद को बहुत बेइज्जत महसूस किया.

प्रोफेसर के इस व्यवहार से नाराज छात्रा ने सिर्फ विरोध ही नहीं किया, बल्कि उन्होंने प्रोफेसर के सामने अपना गुस्सा दिखाया. जल्दी ही उनके साथी छात्र भी उनके साथ खड़े हो गए. क्लास में माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ छात्रों ने प्रोफेसर के साथ हाथापाई कर दी. इस दौरान कॉलेज का पूरा माहौल गड़बड़ हो गया और झगड़े की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

घटना की खबर मिलते ही कॉलेज के अधिकारी और प्रिंसिपल ने तुरंत कदम उठाए. उन्होंने कहा कि प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी क्योंकि उन्होंने छात्रा का अपमान किया और कॉलेज की इज्जत को नुकसान पहुंचाया. तुरंत जांच के बाद प्रोफेसर को नौकरी से हटा दिया गया. कॉलेज ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए एक टीम बनाई जाएगी जो इसकी जांच करेगी.

झगड़े की खबर मिलते ही नेलमंगला पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पीड़ित छात्रा की शिकायत पर प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. स्थानीय लोग और जानकार भी इस घटना पर हैरान और गुस्से में हैं. उनका कहना है कि जो लोग बच्चों को पढ़ाते हैं, उनका ऐसा करना बहुत चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा करना कॉलेज का काम है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |